--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका कार्यालय में लगा सेवा सेतु शिविर, विधायक व पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों को दी योजनाओं की जानकारी।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका कार्यालय में लगा सेवा सेतु शिविर, विधायक व पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों को दी योजनाओं की जानकारी।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतू अभियान विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाकर आम नागरिकों और हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने की।
शिविर में राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य शाखा, पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीयन, राशन कार्ड, सेवा सेतु, आधार कार्ड पंजीयन, पीएम सूर्य घर, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां पहुंचे नागरिकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कराई गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया।
इस दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ एवं दस्तावेज हितग्राहियों को वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन एवं जानकारी प्राप्त करते नजर आए।

मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं को आम जनता तक सीधे पहुंचाना है। नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि सेवा सेतु अभियान आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी पहल है। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से अपील की कि वे पात्र योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।
शिविर में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, पार्षद प्रमोद सोना, पार्षद दिलीप दास, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, निराकार नाहक एवं देव यादव सहित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों हितग्राही उपस्थित रहे

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News