--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय बाबूलाल निर्मलकर का शव, नहाने के लिए घर से निकले थे; ग्रामीणों ने नदी में देखा शव

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय बाबूलाल निर्मलकर का शव, नहाने के लिए घर से निकले थे; ग्रामीणों ने नदी में देखा शव

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

मवेशी चराने गए ग्रामीणों की पड़ी नजर, नदी किनारे मिले कपड़े और नहाने का सामान; लंबे समय से अस्वस्थ रहने की मिल रही जानकारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

बांकीमोंगरा। ग्राम पुरेना स्थित खोलार नदी में मंगलवार को 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबूलाल निर्मलकर, पिता घासीराम निर्मलकर, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पुरेना के रूप में हुई है। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Hungama News - News and Advertising Contact

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूलाल निर्मलकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए घर से खोलार नदी की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी दौरान मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े उनके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वार्ड पार्षद पति शिवरतन को दी।

सूचना मिलते ही पार्षद पति ने बांकीमोंगरा थाने को घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राम कुमार साव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नदी किनारे मिले कपड़े और नहाने का सामान

घटनास्थल पर नदी किनारे मृतक के कपड़े, हाफ पैंट, गमछा, लाठी, गुड़ाखू की डिब्बी, हरे रंग का निरमा साबुन और तेल की छोटी डिब्बी बरामद हुई है। इसके अलावा मृतक के हाथ में गोल्डन रंग की घड़ी भी थी। इन वस्तुओं से यह जानकारी सामने आई है कि वे नहाने के उद्देश्य से नदी पहुंचे थे।

मानसिक तनाव और अस्वस्थता की भी मिल रही जानकारी

बताया जा रहा है कि बाबूलाल निर्मलकर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वहीं उनके मानसिक तनाव में रहने की जानकारी भी सामने आ रही है। प्रारंभिक तौर पर नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गिरने अथवा अचानक हार्ट अटैक आने जैसी आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि इन संभावनाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बांकीमोंगरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्राम पुरेना में शोक का माहौल व्याप्त है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News