--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में मितानिनों के समर्पण को मिला सम्मान, कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया मितानिन दिवस

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में मितानिनों के समर्पण को मिला सम्मान, कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया मितानिन दिवस

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम कड़ी तक पहुंच बनाने में मितानिनों का योगदान बेहद अहम है। घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने वाली मितानिनों के सम्मान में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटाईनार में मितानिन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिनों के साथ स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी सम्मान कर उनके सेवाभाव की सराहना की गई।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार की पार्षद श्रीमती रम्भा हेम सिंह कंवर की ओर से उनके प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर ने मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मितानिनों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

Hungama News - News and Advertising Contact

कार्यक्रम में हेम सिंह कंवर ने कहा कि मितानिनें केवल स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच विश्वास और जागरूकता की मजबूत कड़ी हैं। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर गर्भवती माताओं की देखभाल और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनकी सेवाभावना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. पंथ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके सतत सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच पाता है। उन्होंने मितानिनों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए इसी तरह जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. पंथ, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, आरएचओ पन्ना लाल पटेल, आरएचओ श्रीमती हेमलता पटेल सहित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के जरिए उन जमीनी स्वास्थ्य सेविकाओं के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया गया, जो बिना किसी प्रचार के दिन-रात समाज के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News