--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दिखा एकजुटता

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में दिखा एकजुटता

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़ हंगामा न्यूज़ | सच का आईना

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Hungama News - News and Advertising Contact

समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम ने भाजपा संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के आपसी जुड़ाव की झलक पेश की। दीपावली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रेमचंद पटेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे। इनके साथ ज्योतिनंद दुबे, विकास झा, संजय शर्मा, कमला देवी बरेठ, विजय राठौर, भागवत विश्वकर्मा, मीना शर्मा, पद्मिनी देवांगन एवं विनोद यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

समारोह में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के साथ अभिषेक गर्ग, राजू प्रजापति, श्रवण तंवर, कृष्णा पटेल, दिनेश राठौर, जितेंद्र सिंह, रविंद्र अग्रवाल, सूरज मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, मंगलू जनार्दन, हीरा पंजवानी, सुनीता पटले, मुकुल कर्ष, लखपत शर्मा, द्वारिका शर्मा, शशि साहू, गोरी केवट, कविता यादव, वीरेंद्र श्रीवास, शालिक राम दुबे एवं बली यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News