--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा वर्दी का भी नहीं रहा खौफ!” पुलिस को धमकाने वाला कबाड़ कारोबारी दीपक साहू उर्फ ललुआ चेकिंग में आया पकड़ में।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा वर्दी का भी नहीं रहा खौफ!” पुलिस को धमकाने वाला कबाड़ कारोबारी दीपक साहू उर्फ ललुआ चेकिंग में आया पकड़ में।

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा। अवैध कारोबार करने वालों के हौसले आखिर इतने बुलंद कैसे हो जाते हैं कि कानून के रखवालों को ही खुलेआम धमकी देने लगते हैं? कुछ ऐसा ही मामला थाना बांकी मोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार के पास सामने आया है, जहां 22 नवंबर को चेकिंग के दौरान लखनपुर निवासी दीपक साहू उर्फ ललुआ कबाड़ी को पुलिस ने पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, दीपक साहू लखनपुर से बलौदा की ओर कबाड़ लेकर जा रहा था। इसी दौरान शुक्लाखार के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान वह पकड़ में आया। कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर दीपक साहू द्वारा पुलिसकर्मियों के सामने ही रौब झाड़ते हुए धमकी भरे लहजे में कहा गया कि “अगर मेरे खिलाफ कार्रवाई की तो तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा, पुलिस को जेब में रखता हूं, ऊपर के अधिकारियों से मेरी अच्छी पहचान है, शिकायत कर दूंगा।”

पुलिस को खुलेआम इस तरह की धमकी दिए जाने की बात सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। सवाल यह है कि आखिर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो रहे हैं कि वे कानून के सामने ही अपनी पहुंच और रसूख का दम भरने लगे हैं?

मामले में थाना प्रभारी राम कुमार साव ने तत्काल उच्च अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आला अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की गई।

अब सवाल सिर्फ कबाड़ परिवहन का नहीं, बल्कि कानून के सामने कथित रसूख दिखाने की मानसिकता का भी है। यदि किसी कारोबारी को यह भरोसा हो जाए कि उसकी ऊंची पहुंच और अधिकारियों से पहचान उसे कार्रवाई से बचा लेगी, तो फिर आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करेगा?

फिलहाल इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अवैध कारोबारियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे पुलिस को ही धमकाने लगे हैं? यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hungama News - News and Advertising Contact

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News