संपादक विमल कुमार

बांकी । ट्रेड यूनियन की इकाई चुनाव प्रक्रिया के परिणाम में HMS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 60 मत हासिल किए। चुनाव में इंटक को 18, BMS को 7, एटक को 5 और CITU को 1 वोट प्राप्त हुआ।
चुनाव परिणाम के बाद HMS खेमे में उत्साह का माहौल है। संगठन की ओर से भोला राम पटेल को यूनिट सचिव, एरिया वेलफेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दीपक ठाकुर यूनिट अध्यक्ष चुने गए हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। वहीं कोरबा एरिया के महामंत्री सुरेन्द्र मिश्रा ने भी भोला राम पटेल और दीपक ठाकुर सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
चुनाव में HMS को मिले 60 मतों ने इकाई में संगठन की स्थिति को स्पष्ट किया है। परिणाम सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने जीत का जश्न मनाया।
