--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा में ड्राइवरों की हड़ताल का असर, निजी स्कूलों की बसों का संचालन ठप

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा में ड्राइवरों की हड़ताल का असर, निजी स्कूलों की बसों का संचालन ठप

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

जिला संगठन प्रभारी सबित कुमार साहू ने बताईं ड्राइवरों की समस्याएं, तीन प्रमुख मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन

कोरबा। अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर 12 नवंबर को देशभर में एक दिवसीय ‘स्टेरिंग छोड़ो अभियान’ चलाया जा रहा है। हड़ताल का असर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। निजी स्कूलों की बसों का संचालन प्रभावित होने से कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

Hungama News - News and Advertising Contact

जिला संगठन प्रभारी सबित कुमार साहू ने आंदोलन के कारणों और ड्राइवरों की समस्याओं को सामने रखते हुए बताया कि ड्राइवरों को सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ड्राइवरों की तीन प्रमुख मांगें:

  1. ड्राइवर आयोग का गठन: ड्राइवरों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए अलग आयोग बनाया जाए।
  2. ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड: दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की स्थिति में ड्राइवर और उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिले।
  3. ड्राइवर सुरक्षा कानून: सड़क पर मारपीट, गाली-गलौज, लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जाए।

सबित कुमार साहू ने कहा कि ड्राइवर परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था की आवश्यकता है।

यूनियन ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत करने और ठोस आश्वासन देने की अपील की है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News