--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में 24 सितंबर को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान के साथ होगी नेत्र व दंत जांच

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा में 24 सितंबर को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान के साथ होगी नेत्र व दंत जांच

by Vimal Kumar
2 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर 2026, गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा परिसर में आयोजित होगा।

शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर, प्रसाद नेत्रालय के सहयोग से नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद जांच तथा रोटेरियन डॉ. संजय अग्रवाल के सहयोग से दंत चिकित्सा एवं दंत स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। साथ ही रोटरी क्लब के सदस्यों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं और शिविर की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं।

शिविर की जानकारी:
📅 दिनांक: 24 सितंबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
📍 स्थान: विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा

आयोजकों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में यह शिविर महत्वपूर्ण पहल है। आपकी सहभागिता किसी के स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News