--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

थाना प्रभारी सत्यम साहू के नेतृत्व में डीजे साउंड सिस्टम एवं पिकअप वाहन जब्त

दिनांक – 20.09.2026

थाना बांकीमोंगरा, जिला-कोरबा (छ.ग.)

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं सीएसपी श्री कुमार पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यम साहू के नेतृत्व में बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में कार्रवाई की गई।

दिनांक 20.09.2026 को कोराई गांव के मुख्य मार्ग पर एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 DW 3976 में तेज एवं बेसुरी आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर वाहन में 200 वाट के 04 नग स्पीकर एवं 1000 वाट के 02 नग बॉक्स डीजे, कुल 06 नग साउंड सिस्टम लगे पाए गए।

तेज आवाज में डीजे बजने के कारण आसपास के राहगीरों एवं रहवासियों को परेशानी हो रही थी। साथ ही परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

मामले में बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कोलाहल अधिनियम की धारा 5/15 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से डीजे साउंड सिस्टम एवं पिकअप वाहन जब्त किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यम साहू ने बताया कि सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित नियमों एवं ध्वनि सीमा के अनुरूप ही उपयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News