--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा टीपी नगर चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल एवं एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रेलर चालक को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा टीपी नगर चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल एवं एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रेलर चालक को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

by Vimal Kumar
15 views

संपादक विमल कुमार

🚨 टीपी नगर चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल पोल को क्षतिग्रस्त करने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार

🚨 दुर्घटना में ट्रैफिक सिग्नल लाइट, विज्ञापन बोर्ड, काउंटडाउन टाइमर एवं निगम का कैमरा टूट गया, जिससे लगभग 1.50 लाख रुपये की क्षति हुई।

🚨 पुलिस ने आरोपी चालक रामलाल अगरिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन CG 12 BG 7284 को जप्त किया।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 27.04.2026 को प्रार्थी दिनेश कुमार आदित्य पिता धनाराम आदित्य उम्र 49 वर्ष निवासी रजगामार गायत्री नगर, चौकी रजगामार जिला कोरबा द्वारा चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह राघव एडवरटाइजिंग कम्पनी में कार्यरत है तथा कोरबा शहर में ट्रैफिक सिग्नल के मेंटेनेंस का कार्य करता है।

रिपोर्ट अनुसार दिनांक 27.04.2026 की रात्रि लगभग 01:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक स्थित राजस्थानी होटल के सामने ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 7284 का चालक वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ट्रैफिक सिग्नल में लगे एडवर्टाइजिंग पोल को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ट्रैफिक सिग्नल पोल, यातायात सूचक लाइट, विज्ञापन बोर्ड, काउंटडाउन टाइमर एवं निगम का कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग 1,50,000/- रुपये की आर्थिक क्षति हुई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 368/2026 धारा 281 बीएनएस, 184 मोटर व्हीकल एक्ट एवं सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर प्र. उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आस्था शर्मा एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उ.नि. राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक रामलाल अगरिया पिता धनसिंह अगरिया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम परला खतौउहा पारा थाना बांगो जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 12 BG 7284 को जप्त किया गया।

आरोपी को दिनांक 29.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं सार्वजनिक संपत्ति की क्षति को रोका जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News