--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पिता की हत्या करने वाले विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध कार्यवाही

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पिता की हत्या करने वाले विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध कार्यवाही

by Vimal Kumar
14 views

संपादक विमल कुमार

थाना – उरगा, जिला – कोरबा (छ.ग.)

🚨 हत्या के मामले में विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत एक 42 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मृतक का अपने पुत्र (विधि से संघर्षरत बालक) के साथ घरेलू बातों एवं पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बालक द्वारा अपने पिता के सिर एवं चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के पश्चात घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कोरबा ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दिनांक 07.04.2026 को उनकी मृत्यु हो गई। मर्ग डायरी प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा में दिनांक 28.04.2026 को अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया।कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए बालक को दिनांक 29.04.2026 को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News