संपादक विमल कुमार


रायपुर, 30 मई 2026
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के सुंदर सदन में आयोजित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा सेनानी बताते हुए कहा कि मीडिया समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी जनता तक पहुंचाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया की सकारात्मक और रचनात्मक आलोचना शासन-प्रशासन को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है तथा समाज को सही दिशा प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता परंपरा समृद्ध और गौरवशाली रही है। रायपुर प्रेस क्लब जैसे संस्थान पत्रकारिता के मूल्यों को संरक्षित रखने और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षरों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 मई 1826 को प्रकाशित ने हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी। दो शताब्दियों की यह ऐतिहासिक यात्रा भारतीय समाज, संस्कृति और लोकतंत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक जागरण और राष्ट्र निर्माण तक पत्रकारिता ने हर दौर में परिवर्तन की मशाल जलाए रखी।
भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने देवर्षि नारद को आद्य पत्रकार बताया और कहा कि भारतीय पत्रकारिता की जड़ें सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित से जुड़ी रही हैं। उन्होंने , , तथा के पत्रकारिता योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महान विभूतियों ने पत्रकारिता को राष्ट्रीय चेतना का सशक्त माध्यम बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है। विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास, पर्यटन और सकारात्मक परिवर्तनों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने हमेशा समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य किया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार ने पत्रकारिता को शोधपरक, तथ्यात्मक और साक्ष्य आधारित बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित विशेषांक, रायपुर प्रेस क्लब की पत्रकार डायरेक्टरी तथा पत्रकार-लेखक की पुस्तक “मैं अगहन हूं” का विमोचन भी किया।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
