--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836, कीमत लगभग 9,000/- रुपये जप्त कर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. सूरजजान उर्फ सोनू, पिता अजीत जान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 467/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News