--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बीजेपी कांग्रेस देखकर किया जा रहा जनहित कार्यबीजेपी पार्षद के वार्डो में बिना टेंडर हुए कार्य पूर्ण कांग्रेसी पार्षदों को 1 साल से टेंडर का हवाला

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में जनहित कार्यों में कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा एव बिना टेंडर निर्माण कार्य करने के मामले को लेकर विपक्षी पार्षदों ने ज़िलाधीश महोदय से भेट करके जाँच करके उचित कार्यवाही की माँग की है..!
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,राजकुमार मिश्रा,राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,शाहिद कुजूर,हेमंत शहानी ने संयुक्त रूप से कहा की – बाँकी मोंगरा नगर पालिका जबसे अस्तित्व में आया है उस समय से कुछ न कुछ समस्या बना हुआ है वर्तमान में जो बाते सामने आ रही है वह यह है की पूर्व में लगभग 10 महीने पहले बीटी सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया था जो की आज 10 महीने बाद उस टेंडर को कैंसल करके नया टेंडर जारी किया गया और कांग्रेसी पार्षदों को कहा गया की कार्य टेंडर लगा है उसके बाद होगा पुराना ठेकेदार द्वारा काम करने से मना किया जा रहा है इसके बाद अब नया टेंडर जारी हुआ है ईसका टेंडर खुलने का दिनाक 19/11/2026 है,परंतु नगर पालिका शासन प्रशासन द्वारा मनमानी करते हुए भूमिपूजन भी कर दिये और कार्य पूर्ण भी कर लिये सारे नियम क़ानून को दरकिनार करते हुए,और ये सारे नियम क़ानून दरकिनार इस लिए हुए क्योकि वहाँ बीजेपी के पार्षद है कांग्रेसी पार्षद केवल इंतज़ार करते रह रहे है की आज काम होगा कल काम होगा परंतु केवल इंतज़ार हो रहा है क्या क्षेत्र में जनता के लिए जनहित का कार्य बीजेपी कांग्रेस देख कर होगा आपसे विनम्र निवेदन है की मामले की निष्पक्ष जॉच करते हुए कार्य करने वाले फ़र्म,स्वीकृति देने वाले अधिकारी एव कार्य करवाने वाले लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही करे ..!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,पार्षद तेजप्रताप सिंह,राजकुमार मिश्रा,राकेश अग्रवाल,संदीप डहरिया,शाहिद कुजूर,हेमंत शहानी उपस्थित थे..!

Hungama News - News and Advertising Contact

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News