--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा डेली मार्केट के अधूरे निर्माण और जाम को लेकर नाराजगी, एल्डरमैन ने मांगा तीन साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा                       

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा डेली मार्केट के अधूरे निर्माण और जाम को लेकर नाराजगी, एल्डरमैन ने मांगा तीन साल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा                       

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास कार्यों की धीमी गति और लगातार सामने आ रही जनसमस्याओं को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। डेली सब्जी मार्केट के निर्माण में हो रही देरी के साथ मुख्य सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार से उत्पन्न यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई गई है। मामले को लेकर नगर पालिका के एल्डरमैन जितेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अलग-अलग पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।एल्डरमैन ने अपने पत्र के माध्यम से पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा और उन पर हुए वित्तीय व्यय की जानकारी मांगी है। उनका कहना है कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति और खर्च का विवरण सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि नागरिकों को भी इसकी जानकारी मिल सके।वहीं दूसरी ओर डेली सब्जी मार्केट के निर्माण कार्य के लंबे समय से अटके होने पर भी उन्होंने चिंता जताई। बाजार को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से पुरानी संरचना को हटाकर निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन करीब दो महीने बीतने के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ सका है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनके कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है।मुख्य सड़कों पर बाजार से बढ़ रही परेशानीहर सप्ताह लगने वाले बाजार के दौरान मुख्य मार्गों और सड़कों पर दुकानों के लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे सड़क पर भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती है। आम नागरिकों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।एल्डरमैन जितेन्द्र कुमार सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि डेली मार्केट का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और निर्माण पूरा होने तक प्रभावित व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही साप्ताहिक बाजार को मुख्य सड़कों से हटाकर निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करने की मांग की गई है।उन्होंने बाजार परिसर में पर्याप्त जगह उपलब्ध होने के बावजूद मुख्य मार्गों पर दुकानें लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई। सड़क किनारे लगने वाली दुकानों पर सख्ती से रोक लगाने, बाजार परिसर में ही दुकानों के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की मांग की गई है।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी प्रशासन से डेली मार्केट का निर्माण जल्द पूरा कराने तथा जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की उम्मीद जताई है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News