संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा :सावन माह की उमंग और हरियाली के बीच दीपका स्थित वर्कर्स क्लब में भव्य सावन उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास सहित अन्य महिलाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम किया गया।
समारोह के दौरान सावन की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं को दर्शाते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं एवं युवतियों ने गीत-संगीत, नृत्य, झूला, मेहंदी, पारंपरिक वेशभूषा सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और सावन की छटा देखने को मिली।
अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
