--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा विकास कार्यों पर राजनीति या जनहित? डेली मार्केट को लेकर फिर तेज हुई बयानबाजी

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा विकास कार्यों पर राजनीति या जनहित? डेली मार्केट को लेकर फिर तेज हुई बयानबाजी

by Vimal Kumar
24 views

संपादक विमल कुमार

👉 भाजपा नेता ने कहा पार्टी के विरोध जाना पड़ा तो भी जाऊंगा

बांकी मोगरा के डेली मार्केट पुनर्विकास परियोजना को लेकर एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है। जहां एक ओर नगर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा इस योजना का विरोध किए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नगरवासियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर विकास कार्यों का विरोध जनहित में है या फिर इसके पीछे कुछ निजी हित जुड़े हुए हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करना, यातायात व्यवस्था सुधारना तथा व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

👉अस्थायी व्यवस्था को लेकर फैली गलतफहमियां

डेली मार्केट के पुनर्निर्माण को लेकर बाजार के कुछ व्यापारियों में भ्रम की स्थिति देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि निर्माण अवधि के दौरान सब्जी विक्रेताओं को अस्थायी रूप से नजदीकी निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है।
हालांकि प्रशासन का दावा है कि यह केवल सीमित समय के लिए होगा और निर्माण पूर्ण होने के बाद पुराने सभी दुकानदारों को पुनः उसी क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बावजूद कुछ लोग बाजार पूरी तरह हटाए जाने जैसी अफवाहें फैलाकर माहौल प्रभावित करने में जुटे हैं।

👉आधुनिक बाजार की तैयारी

नगर परिषद से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित डेली मार्केट में स्वच्छता, पार्किंग, चौड़ी गलियां, जल निकासी और व्यवस्थित दुकानों जैसी सुविधाएं विकसित किए जाने की योजना है। वर्तमान स्थिति में बाजार क्षेत्र में गंदगी, अव्यवस्थित यातायात और भीड़भाड़ के कारण नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि योजना सही तरीके से लागू होती है तो इससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है और बांकीमोंगरा को एक व्यवस्थित बाजार परिसर मिल सकेगा।

👉राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ी हलचल

विपक्षी स्वर रखने वाले कुछ नेताओं का आरोप है कि व्यापारियों की सहमति के बिना योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर विकास समर्थक पक्ष इसे शहर के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बता रहा है।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ लोग आगामी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को बड़ा रूप देने में लगे हैं। वहीं प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

👉शहर हित के लिए व्यक्तिगत राजनीति

डेली मार्केट का मुद्दा अब केवल पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह शहर के विकास और स्थानीय राजनीति के बीच टकराव का विषय बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि नगर के विकास को प्राथमिकता मिलती है या फिर विवाद और विरोध की राजनीति हावी रहती है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News