--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल

by Vimal Kumar
45 views

संपादक विमल कुमार

आज दिनांक 27/05/2026                                               

को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान राजा नारियल पानी एवं फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, सरवमंगला फ्रूट सेंटर, माँ शारदा फ्रूट सेंटर, चौरसिया फ्रूट सेंटर सहित कुल 11 दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान दुकानों में 15 किलो आम, 4 दर्जन केला, 2 किलो अनार, 7 किलो खरबूजा खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें बेचने हेतु रखा गया था। टीम ने तत्काल सभी खराब फलों को नष्ट करवाया।
यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जो 28 एवं 29 मई 2026 तक संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराना है।
साथ ही, टीम द्वारा कृत्रिम मिठास (सैकरीन) एवं कार्बाइड से फल पकाने जैसे अवैध तरीकों की भी जांच की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिन फल विक्रेताओं के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए तथा आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी प्रदान की गई।

Hungama News - News and Advertising Contact

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News