--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना करतला पुलिस द्वारा ग्राम कुदमुरा में चलित थाना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना करतला पुलिस द्वारा ग्राम कुदमुरा में चलित थाना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

by Vimal Kumar
16 views

संपादक विमल कुमार

🚨 कार्यक्रम में लगभग 70 ग्रामीण, ग्राम रक्षा दल सदस्य, कोटवार, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🚨 थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम एवं अन्य अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना करतला पुलिस द्वारा ग्राम कुदमुरा में चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला-पुरुष, ग्राम रक्षा दल के सदस्य, कोटवार, समाज प्रमुख एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चलित थाना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं, किंतु ग्रामवासियों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशे के दुष्परिणाम एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, जनजागरूकता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के चलित थाना एवं जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News