--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा आंगनबाड़ी केंद्र बांकीमोंगरा में आंगन मिलन सेवा में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा आंगनबाड़ी केंद्र बांकीमोंगरा में आंगन मिलन सेवा में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

आंगनबाड़ी केंद्र गजरा-4 में माताओं, बच्चों, कार्यकर्ताओं व मितानिनों से की चर्चा, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सेवा संकल्प अभियान व आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गजरा-4 में पहुंचीं। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों, बच्चों एवं उनके माताओं से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं पौष्टिक आहार को लेकर चर्चा की।
इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक एवं संतुलित आहार देने, स्वच्छता का ध्यान रखने तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक पोषण पर विशेष जोर दिया गया। श्रीमती सोनी विकास झा ने माताओं से बच्चों के खान-पान को लेकर जागरूक रहने और आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा बच्चों और माताओं के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। उनके द्वारा क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों का सम्मान भी किया गया।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित बचपन समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से मिलकर बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर रामेश्वर सोनी, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग भाजपा कोरबा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रीमती प्रमिला सायतोड़े सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में माताओं ने भी बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News