--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के बांकी मोंगरा में मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा के बांकी मोंगरा में मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में

by Vimal Kumar
4 views

संपादक विमल कुमार

बांकी मोंगरा। थाना बांकी मोंगरा क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पूर्व चाकाबूड़ा निवासी संजय सिदार उर्फ सांवरा ने मारपीट को लेकर थाना बांकी मोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296 के तहत धारा 351(3), 115(2) एवं 3(5) BNS में मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर बांकी मोंगरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी सोनू अगरिया, विज्जू अगरिया और कान्हा अगरिया, निवासी सलीहा पारा, चाकाबूड़ा को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News