--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में हितग्राहियों को मिली श्रद्धांजलि राशि, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने वितरण किया सहायता राशि स्वीकृत पत्र।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा में हितग्राहियों को मिली श्रद्धांजलि राशि, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने वितरण किया सहायता राशि स्वीकृत पत्र।

by Vimal Kumar
22 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि राशि का वितरण किया गया। इस दौरान 4 हितग्राहियों को श्रद्धांजलि राशि प्रदान की गई।
इसके साथ ही परिवार के मुखिया की मृत्यु होने तथा मृतक की आयु 60 वर्ष से कम होने की स्थिति में पात्र गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए करीब 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
हितग्राहियों को बताया गया कि सहायता राशि की स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग एक माह के बाद स्वीकृत राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
आर्थिक सहायता की स्वीकृति मिलने पर हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के समय यह सहायता परिवारों के लिए काफी राहत प्रदान करेगी।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News