--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा आगामी जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा आगामी जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान

by Vimal Kumar
37 views

संपादक विमल कुमार

जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी, गणेश पूजन एवं विसर्जन के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में त्यौहारों के दौरान विवाद, हुड़दंग अथवा आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाना एवं चौकी बुलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें कड़ी एवं स्पष्ट समझाइश दी गई।

Hungama News - News and Advertising Contact

पूरे जिले में लगभग 200 व्यक्तियों को दी गई कड़ी समझाइश

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगभग 200 व्यक्तियों को बुलाकर समझाइश दी गई। वहीं एसपी कार्यालय में लगभग 50 व्यक्तियों को उपस्थित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले द्वारा कड़ी एवं स्पष्ट समझाइश दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि आगामी पर्व के दौरान कायदे से रहें, कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग, आपराधिक गतिविधि अथवा शांति भंग करने वाले कृत्य से पूरी तरह दूर रहें।
उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्यौहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, विवाद उत्पन्न करने अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष निगरानी

कोरबा पुलिस द्वारा आगामी जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं पूर्व में विवाद अथवा अपराध में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थाना एवं चौकी प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरबा पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।
पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाएं, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा पुलिस
सजग कोरबा–सतर्क कोरबा

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News