संपादक: विमल कुमार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र स्थित सनशाइन स्कूल के बाहर छुट्टी के बाद मारपीट और विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ युवक बाइकों से वहां पहुंचे और छात्रों के साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक छात्रों के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।स्कूल के बाहर हुई इस घटना से छात्रों की सुरक्षा और स्कूल परिसर के आसपास कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और दोषियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


