--:--
Home india छत्तीसगढ़ जिला कोरबा स्वतंत्रता दिवस पर बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास का माहौल

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा स्वतंत्रता दिवस पर बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास का माहौल

by Vimal Kumar
2 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देशभक्ति के रंग में पूरा क्षेत्र रंगा नजर आएगा।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा देशभक्ति से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाने की संभावना है।

इस अवसर पर श्री विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़, ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News