--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा से नशे में धुत कबाड़ीवाले का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर एक घंटे तक डेलवाडीह मुख्य मार्ग को किया जाम

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा से नशे में धुत कबाड़ीवाले का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर एक घंटे तक डेलवाडीह मुख्य मार्ग को किया जाम

by Vimal Kumar
2 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा– ढेलवाडीह मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक कबाड़ीवाला होटल में विवाद के बाद बीच सड़क पर लेट गया और हंगामा करने लगा। करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर ट्रकों एवं वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा चौपाटी के समीप कबाड़ का व्यवसाय करने वाला दिलीप कुमार सोमवार दोपहर अपनी रिक्शा लेकर सिंघाली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंघाली पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल में वह लिटी-चोखा खाने के लिए पहुंचा। आरोप है कि नशे ने धुत वह होटल संचालक से विवाद करते हुए उन्हें धमकाने लगा।

होटल व्यवसाई द्वारा समझाइश देने पर वह कथित तौर पर और आक्रोशित हो गया और अचानक मुख्य सड़क के बीचों-बीच लेटकर हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने उसे सड़क से हटाकर किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार वापस सड़क पर पहुंच जाता। इस दौरान वह लगातार आक्रोशित होकर चिल्लाता रहा और कथित तौर पर खुद अपने कपड़े भी फाड़े ।

दिलीप के सड़क पर लेटने से दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन रुक गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम से जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई, जो पूरे घटनाक्रम को देखते रहे कई लोग इसके विडिओ बनाते रहे

स्थिति बिगड़ती देख किसी व्यक्ति ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दिलीप कुमार को अपने साथ लेकर थाने ले गई।

घटना के दौरान जहां एक ओर जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे, वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह पूरा घटनाक्रम कौतूहल का विषय बना रहा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News