--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

🚨 थाना कोतवाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़

▶️पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

▶️आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की गई है।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थी रजनीश शर्मा पिता स्व. अशोक शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी रमेश गली सीतामणी, कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 20.05.2026 की रात्रि लगभग 10:40 बजे उसका बड़ा भाई रोशन शर्मा सीतामणी चौक से सामान लेकर लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, ईंट एवं पंच से हमला कर गंभीर मारपीट की गई। घटना में रोशन शर्मा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा एवं बाद में रायपुर रेफर किया गया।

प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

  1. नागेश यादव उर्फ मदरासी, पिता संतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमेश गली सीतामणी, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
  2. रिकु यादव, पिता गणेश यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी सीतामणी गोकुलनगर, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
  3. आलोक यादव, पिता रामसिंह यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी सीतामणी गोकुलनगर, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
    तीनों आरोपियों पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News