--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा थाना – सिविल लाइन रामपुर / चौकी – सीएसईबी,

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा थाना – सिविल लाइन रामपुर / चौकी – सीएसईबी,

by Vimal Kumar
3 views

संपादक विमल कुमार

♦️सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

♦️ढेंगुरनाला कोहड़िया में मृतक बसंत पटेल की आत्महत्या मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच की।

♦️जांच के दौरान मृतक से ₹15,000/- की राशि लेकर वापस नहीं करने एवं मानसिक प्रताड़ना देने की बात सामने आई।

♦️पीएम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत प्राप्त हुए।

♦️जांच विवेचना, गवाहों के कथन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
♦️कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम एवं पता:-
नीलकुमार चौहान पिता स्व. घासी राम चौहान, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम महेदी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।
हाल मुकाम – ढेंगुरनाला कोहड़िया, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा (छ.ग.)।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 10.05.2026 को ग्राम ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी बसंत पटेल, पिता अशोक पटेल, उम्र लगभग 40 वर्ष, द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विस्तृत जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान गवाहों, परिजनों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी नीलकुमारी चौहान द्वारा मृतक से ली गई ₹15,000/- की राशि वापस नहीं करना तथा लगातार मानसिक दबाव एवं प्रताड़ना देना घटना का प्रमुख कारण रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सूक्ष्म विवेचना, गवाहों के बयान, तकनीकी विश्लेषण, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। फॉरेंसिक जांच एवं वैज्ञानिक प्रमाणों से पुलिस को मामले की कड़ियां जोड़ने एवं आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई।

जांच में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कोरबा पुलिस की अपील :-
किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, अपराध अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु कोरबा पुलिस सतत कार्यरत है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News