--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा प्रान्त स्तरीय महासम्मेलन पूर्व स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता जी का जिला कोरबा आगमनकर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा प्रान्त स्तरीय महासम्मेलन पूर्व स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता जी का जिला कोरबा आगमनकर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

कोरबा। आज स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय श्री टारजन गुप्ता जी का जिला कोरबा में आगमन हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला कोरबा द्वारा महासम्मेलन की पूर्व तैयारियों एवं संगठन की मजबूती को लेकर जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रांताध्यक्ष श्री टारजन गुप्ता जी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ग्रेड पे संशोधन, पदनाम परिवर्तन एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के जायज अधिकारों और मांगों को पूरा कराने के लिए संगठित होकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है।

Hungama News - News and Advertising Contact

उन्होंने महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी कर्मचारियों से अभी से पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन के प्रति एकजुटता, अनुशासन और आपसी सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

प्रांताध्यक्ष जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन से उपस्थित कर्मचारियों में नई ऊर्जा, जोश और उत्साह का संचार हुआ। बैठक में कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त करते हुए एकजुट होकर महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल जी,प्रदेश महामंत्री आर के अवस्थी जी, प्रदेश महिलाप्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सरोज बाघमार जी, प्रदेश महिलाप्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रमशीला साहू जी, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी संत साहू जी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल जी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र भोंसले जी, संभाग उपाध्यक्ष सुनील शर्मा जी, महासमुंद जिलाध्यक्ष विनय प्रधान जी, कोरबा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल पटेल जी, ज़िला महिला प्रकोष्ठ – सरस्वती रजक जी, ज़िला संरक्षक – हरि दिवाकर जी
ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा – शिवकुमार सिंह
ब्लॉक अध्यक्ष करतला – लव देवांगन
ब्लॉक अध्यक्ष पाली – प्रवीण सोनकर
ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा – विजय यादव और सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती तथा कर्मचारी हितों की लड़ाई को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

एकता ही शक्ति है, संगठन ही पहचान है।
कर्मचारी हितों की लड़ाई में हम सब एक हैं।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News