--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन में शामिल होने के लिए पूर्व छात्रों एवं नागरिकों से विशेष आग्रह

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन में शामिल होने के लिए पूर्व छात्रों एवं नागरिकों से विशेष आग्रह

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

कुसमुंडा, 22 सितंबर 2026। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा-गेवरा बस्ती में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

विद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्य समिति परिवार ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं, पूर्व आचार्यों, अभिभावकों, देशभक्तों तथा गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का विशेष आग्रह किया है।

आयोजकों ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा-दीक्षा में देश, धर्म, संस्कृति, राष्ट्रीय विचार, पर्वों तथा सामाजिक सहयोग की भावना को विशेष महत्व दिया जाता है। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।

विद्यालय परिवार ने सभी आमंत्रितजनों से कार्यक्रम में समय से 10 मिनट पूर्व उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही, अधिक से अधिक पूर्व छात्रों, अभिभावकों एवं नागरिकों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा अपने मित्रों को भी इस अभियान से जोड़ने का आग्रह किया गया है।

स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा-गेवरा बस्ती
दिनांक: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 11:00 बजे

विनीत —
प्राचार्य एवं आचार्य समिति परिवार
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा-गेवरा बस्ती

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News