--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा होली की पूर्व संध्या पर वार्डवासियों को नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने होली का उपहार दिया

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकी मोंगरा होली की पूर्व संध्या पर वार्डवासियों को नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने होली का उपहार दिया

by Vimal Kumar
72 views

संपादक विमल कुमार       

वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड क्रमांक 11 को हाईमास्ट लाइट की सौगात
बांकीमोंगरा। होली पर्व की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा ने वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों को विशेष सौगात देते हुए हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया।
अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। हाईमास्ट लाइट लगने से रात के समय दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि आने वाले समय में सुरक्षा और आवश्यकता के आधार पर पूरे नगर क्षेत्र में लाइट की समुचित एवं संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।
वार्डवासियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे होली का विशेष उपहार बताया। कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

Hungama News - News and Advertising Contact

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News