संपादक विमल कुमार

24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के नदी-घाटों पर भी विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा छत्तीसगढ़ सहित देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी और जलाशयों में स्नान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचते हैं।
ऐसे में शासन और प्रशासन से मांग है कि कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए नदी-घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम समय रहते किया जाए। घाटों पर गंदगी न रहे, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
जब छठ पूजा के अवसर पर नदी और तालाबों के घाटों की सफाई, सजावट और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जाती है, तो फिर कार्तिक पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वैसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मीना देवी सरकार और स्थानीय प्रशासन से सीधा सवाल है कि क्या कल कार्तिक पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ के नदी-घाटों में भी साफ-सफाई, सजावट, रोशनी और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होगी?
छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था और परंपराओं को भी समान सम्मान मिलना चाहिए। यह किसी दूसरे समाज के त्योहार के विरोध का विषय नहीं, बल्कि सभी त्योहारों के लिए समान सुविधाओं और सम्मान की मांग है।
अब देखना होगा कि प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए क्या कदम उठाता है।
