संपादक विमल कुमार

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना
चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। अचानक तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
सावधानी ही सुरक्षा है। मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
