--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा विश्वकर्मा जयंती पर बांकीमोंगरा को मिली बड़ी सौगात, अब बनेगा बिजली विभाग का नया जोन।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा विश्वकर्मा जयंती पर बांकीमोंगरा को मिली बड़ी सौगात, अब बनेगा बिजली विभाग का नया जोन।

by Vimal Kumar
10 views

संपादक विमल कुमार

नगरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, बिजली बिल, शिकायत सहित कई कामों के लिए दर्री जोन जाने से मिलेगी निजात।

बांकीमोंगरा: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बांकीमोंगरा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के अथक प्रयास एवं नगरवासियों के सहयोग से बांकीमोंगरा में अब छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) का नया जोन बनने जा रहा है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों के लिए दर्री जोन जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की 142वीं बैठक दिनांक 13 अगस्त 2026 में पारित संकल्प के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत 12 नवीन जोन एवं 2 नवीन वितरण केंद्रों का सृजन किया गया है।
इन नवीन जोनों में मंगला, कोनी, सरोना, कौशल्या माता विहार, गोगांव, डोंगरगढ़, बांकीमोंगरा, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, जशपुर एवं पेण्ड्रारोड शामिल हैं। वहीं लोरमी (ग्रामीण) एवं जेवरा-सिरसा में नवीन वितरण केंद्र का सृजन किया गया है।

बांकीमोंगरा के उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा?

बांकीमोंगरा में बिजली विभाग का नया जोन स्थापित होने के बाद क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर कई सुविधाएं मिलने की संभावना है। बिजली बिल जमा करने, बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने, विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण सहित अन्य विभागीय कार्यों के लिए लोगों को दूर स्थित दर्री जोन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
नए जोन के गठन से बांकीमोंगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था से संबंधित कार्यों के त्वरित निराकरण और विभागीय सेवाओं की बेहतर उपलब्धता की उम्मीद है।

नगरवासियों में खुशी का माहौल
बांकीमोंगरा में बिजली विभाग का नया जोन बनने की खबर से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली विभाग का स्वतंत्र जोन कार्यालय बनाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नए जोन के गठन से आम उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए समय व आने-जाने का खर्च भी बचेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रयास एवं नगरवासियों के सहयोग से मिली इस सौगात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News