कुसमुंडा। केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में पढ़ने गया एक छात्र मनीष कुमार साहू, पिता राज कुमार साहू, निवासी कुदरी पारा, के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मनीष आज सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटा है।काफी तलाश के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका है, जिसके चलते परिजन चिंतित हैं और लोगों से छात्र की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।परिजनों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मनीष कुमार साहू के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके पिता राज कुमार साहू से मोबाइल नंबर 9303873772 पर संपर्क करें।परिजनों की अपील है कि एक छोटी-सी सूचना भी छात्र को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद कर सकती है।