--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा शा. हाईस्कूल बाकी साईड में निर्माणाधीन कक्षों का बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से की आत्मीय मुलाकात।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा शा. हाईस्कूल बाकी साईड में निर्माणाधीन कक्षों का बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से की आत्मीय मुलाकात।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बुधवार को शासकीय हाईस्कूल (बाकी साइड) परिसर में निर्माणाधीन नए कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। नए कक्षों के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
इसके बाद श्रीमती सोनी विकास झा ने विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि नगर क्षेत्र में शिक्षा और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News