--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा गजरा में बन रहे सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक मंगल भवन निर्माण कार्य का बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया निरीक्षण।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा गजरा में बन रहे सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक मंगल भवन निर्माण कार्य का बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया निरीक्षण।

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने गजरा क्षेत्र में निर्माणाधीन सामुदायिक मंगल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को जल्द ही एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक मंगल भवन की सौगात मिलने वाली है। भवन के तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, छठी, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सामुदायिक मंगल भवन बनने से लोगों को निजी आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी इस महत्वपूर्ण जनसुविधा के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका की पहल की सराहना की।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News