--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कोरबा जिला हनुमंत कथा का दूसरा दिन..कथा स्थल में कड़ी धुप मे खड़े होकर कथा सुनते हजारों भक्तजन हुवे बेहाल.

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला हनुमंत कथा का दूसरा दिन..कथा स्थल में कड़ी धुप मे खड़े होकर कथा सुनते हजारों भक्तजन हुवे बेहाल.

by Vimal Kumar
14 views

संपादक विमल कुमार

हनुमंत कथा का दूसरा दिन: तेज धूप, अव्यवस्था और चोरी की घटनाओं से श्रद्धालु परेशान

कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन कड़ी धूप और अव्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं को काफी परेशान कर दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तजन तपती धूप में खड़े होकर कथा सुनने को मजबूर दिखे, जिससे कई लोग बेहाल नजर आए।

पत्रकारों के लिए व्यवस्था नदारद – कथा स्थल पर मीडिया के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई। पत्रकारों के बैठने और समाचार कवरेज हेतु किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस दौरान कई जगह पत्रकारों और पुलिस के बीच बहस की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी नाराज नजर आए।

2
previous arrow
next arrow

आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का संदेश – कथा प्रारंभ होने पर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कोरबा, विशेषकर ढपढप की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान अत्यंत पवित्र और सुंदर है। उन्होंने कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि “जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज भोजन जरूरी है और बर्तन को चमकाने के लिए नियमित सफाई करनी पड़ती है, उसी तरह मन और हृदय की शुद्धि के लिए बार-बार कथा सुनना आवश्यक है।”

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की मशक्कत – भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरे दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भारी भीड़ के कारण कई बार स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया।

चोरों का गिरोह सक्रिय – इस भव्य आयोजन में चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है।बीते दिन बांकी मोंगरा निवासी नवल पंडित की पत्नी अमिता पंडित का करीब 1.5 तोला सोने का हार चोरी हो गया, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।वहीं दूसरे दिन भीड़ का फायदा उठाकर करीब 5 महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने की खबर सामने आई है।पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं दूसरे राज्यों से यहां पहुंची थीं

2
previous arrow
next arrow

श्रद्धालुओं से अपील – प्रशासन और आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि कथा स्थल पर महंगे आभूषण पहनकर न आएं। आवश्यक होने पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News