संपादक विमल कुमार


छत्तीसगढ़ / कोरबा। जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के शांतिनगर सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण विधानसभा एवं मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग ने की।
बैठक में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि
प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं
नशीली दवाइयों का अवैध व्यापार बढ़ रहा है
अफीम की खेती का प्रसार हो रहा है
प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी।
महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन
कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, खासकर रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर पुष्प अर्पित कर उसे ‘श्रद्धांजलि’ दी और जमकर नारेबाजी की।
अतिथियों का किया गया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख नेता मौजूद
बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई
कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर
पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा
कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभा तंवर
बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह, सुनील पांडे
बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद मधूसुदन दास
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षद, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
