--:--
Home अन्य छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत ने लिया अंगदान का संकल्प।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा के भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत ने लिया अंगदान का संकल्प।

by Vimal Kumar
0 views

संपादक विमल कुमार

छत्तीसगढ़ /कोरबा समाज सेवा के क्षेत्र में तत्पर रहने वाली बांकीमोंगरा भाजपा मंडल की महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने मृत्यु पश्चात अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया है, ताकि उनके जाने के बाद भी किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सके।

श्रीमती राजपूत ने बताया कि अंगदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है। आज के समय में हजारों लोग अंगों की कमी के कारण असमय मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने यह कदम उठाया है।

श्रीमती राजपूत का मानना है कि हमारा शरीर नश्वर है, लेकिन हमारे अंग किसी के जीवन में उजाला भर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं , महिलाओं और प्रबुद्धजन नागरिकों से भी अपील की है कि वे अंगदान के संकल्प पत्र भरें और इस महादान का हिस्सा बनें।

2
previous arrow
next arrow

उनके इस निर्णय की भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बांकीमोंगरा के नागरिकों ने जमकर सराहना की है।

श्रीमती अनिता राजपूत ने बताया कि मेरा यह संकल्प उन लोगों के प्रति एक छोटी सी कोशिश है जो जीवन की जंग लड़ रहे हैं। अगर मेरे अंगों से किसी का घर बसता है या किसी की आंखों को रोशनी मिलती है, तो यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता होगी।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News