




संपादक विमल कुमार
छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए पुरेना एवं मढ़वाढोड़ा मार्ग पर चल रहे डामरीकरण (सड़क निर्माण) कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए।
अध्यक्ष महोदया ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार से सड़क की मोटाई और डामर के मिश्रण की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों का निर्माण मानक स्तर के अनुरूप ही होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुरेना और मढ़वाढोड़ा मार्ग क्षेत्र की व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग के बन जाने से स्थानीय निवासियों को धूल और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। श्रीमती झा ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि राहगीरों को अधिक समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर की विकास करना हमारी प्राथमिकता है। बांकीमोंगरा नगर पालिका के हर वार्ड और मार्ग को दुरुस्त करना हमारा लक्ष्य है। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विकास की ओर बढ़ते कदम इस निरीक्षण के दौरान भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद व पीआईसी मेंबर प्रमोद सोना, प्रकाश झा, नकुल पटेल, देव राजपूत, अनूपम दास भी उपस्थित थे।


