--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के सहयोग से बांकीमोंगरा गजरा स्टेडियम में पहली बार महाशिवरात्रि पर होगा भव्य मेला का आयोजन, तैयारियां तेज।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के सहयोग से बांकीमोंगरा गजरा स्टेडियम में पहली बार महाशिवरात्रि पर होगा भव्य मेला का आयोजन, तैयारियां तेज।

by Vimal Kumar
5 views

संपादक विमल कुमार                     

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत गजरा स्थित दशहरा मैदान में पहली बार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 फरवरी 2026 से भव्य मेला का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गजरा दशहरा मैदान के समीप स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना व भोग प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने के लिए स्थानीय समितियों के द्वारा तैयारीयां जोरो-शोरों से किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव जी का पूजा अर्चना, क्लश यात्रा, महा भोग प्रसाद वितरण सहित भव्य मेला आयोजन में व्यापारियों के लिए व्यवस्थित स्थान, पार्किंग, आवागमन, समिति व पुलिस सहायता केंद्र, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, व्यापारियों के लिए पानी आदि।बांकीमोंगरा के गजरा स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भव्य मेला दिनांक 14 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 25 फरवरी 2026 तक होगा। इस भव्य मेला में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झुला, मीना बाजार, जल परी, जादू, विभिन्न खाने-पीने का व्यंजन, होटल , मनिहारी सामान आदि एक ही स्थान पर होंगे।            

इचैनल के माध्यम से आप सभी व्यापारियों से अपील है कि जो-जो इस भव्य मेला आयोजन में दुकान लगाना चाहते हैं वे आयोजित मेला स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचकर स्थानीय समितियों से सम्पर्क कर सकते हैं। समिति द्वारा सभी व्यापारियों को नियमानुसार स्थान प्रदान किया जाएगास

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News