--:--
Home Uncategorized कोरब👉बांकी मोंगरा के अस्पताल का मुख्य मार्ग पर अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानीयो का सबब, विभागीय अधिकारी अबतक चुप, चाप बैठे है कोई घटना का इंतजार कर रहे है

कोरब👉बांकी मोंगरा के अस्पताल का मुख्य मार्ग पर अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानीयो का सबब, विभागीय अधिकारी अबतक चुप, चाप बैठे है कोई घटना का इंतजार कर रहे है

by Vimal Kumar
15 views

बाकी मोगरा :- नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत रेस्ट हाउस चौक बाँकी से एसईसीएल अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर ठेकेदार द्वारा कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से मार्ग के एक ओर पानी का टैंकर और दूसरी ओर मिक्सर मशीन खड़ी कर के रास्ता भी बंद किया गया है जिससे सड़क संकरी हो गई है और आवागमन बाधित हो रहा है।

यह मार्ग अस्पताल जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना मरीज, एंबुलेंस, स्कूली बच्चे एवं दोपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं। अधूरा निर्माण कार्य और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

सड़क को जाम करने के वजह से एंबुलेंस व चार पहिया वाहन वहां से नहीं गुजर पा रहे है, साथ ही सड़क अधूरा तो बना ही है पर उसमें लापरवाही के वजह से इतने कट लग चुके है की उसमें अब दो पहिया वाहन भी सम्हल कर नहीं चले तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है,,,,। संबंधित अधिकारियों को इस तरह की लापरवाही पर अपना ध्यानाकर्षण करना चाहिए पर मुख्य मार्ग होते हुए भी उनका ध्यान इस ओर अब तक आकर्षित नहीं करना समझ से परे है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई दिनों से कार्य बंद पड़ा है, लेकिन न तो ठेकेदार द्वारा कोई सुरक्षा संकेतक लगाए गए हैं और न ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इससे खासकर बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अधूरे कंक्रीट सड़क कार्य को पूरा कराया जाए तथा निर्माण कार्य के दौरान सड़क से भारी वाहनों को हटाकर सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News