--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ कोरबा जिला के बांकी मोंगरा में गरमाया महौल,पति का था अफेयर, पत्नी ने लगाई फांसी, मोबाईल बना कारण

छत्तीसगढ़ कोरबा जिला के बांकी मोंगरा में गरमाया महौल,पति का था अफेयर, पत्नी ने लगाई फांसी, मोबाईल बना कारण

by Vimal Kumar
96 views

 आज के समय मेँ मोबाइल से घर बैठे हम सभी  प्रकार के काम कर लेते हैं और दूसरी और देखें तो वही मोबाइल हमारे जीवन को नष्ट कर रही है मोबाइल बना मौत का कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने से आहत पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सेंदरीदफाई गांव का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर निवासी 26 वर्षीय रानी रत्नाकर की शादी चार साल पहले सिवनी निवासी दयाल रत्नाकर (27) से हुई थी। शादी के बाद दोनों कोरबा जिले के सेंदरीदफाई इलाके में रह रहे थे। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक ढाई साल की बेटी और चार माह का बेटा शामिल है। दयाल रत्नाकर गैरेज में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, दयाल रत्नाकर का शादी से पहले किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घर में एक ही मोबाइल होने के कारण रानी को पति के अफेयर की जानकारी हो गई थी।

[smartslider3 slider="2"]

बताया जा रहा है कि बुधवार को मोबाइल को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। रानी द्वारा मोबाइल देने से मना करने पर दयाल ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद नाराज रानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जबकि दयाल घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो रानी को कमरे के अंदर लोहे की एंगल से फांसी पर लटका पाया।

परिजन तत्काल रानी को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और कार्यपालिक दंडाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।

मृतका के भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया कि दयाल का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था और इसी कारण वह रानी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले रानी ने वीडियो कॉल कर अपनी परेशानी परिवार को बताई थी। मायके पक्ष ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कारण

[smartslider3 slider="2"]

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News