--:--
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान।

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान।

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की मजबूत नींव, मां के समान निभाती हैं जिम्मेदारी – सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के अंतर्गत गजरा स्थित सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपनी ओर से क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार भेंट कर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

Hungama News - News and Advertising Contact

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करना तथा उनका उत्साहवर्धन करना रहा। ये महिलाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करती हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भावना वास्तव में सराहनीय है।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के साथ विकास झा (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़), पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, प्रमोद सोना तथा भाजपा मंडल मंत्री कविता यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे केवल अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन ही नहीं करतीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता लाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि एक मां जिस तरह अपने बच्चों की देखभाल, परवरिश और उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहती है, उसी भावना के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अनेक बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती हैं। उनका परिश्रम, धैर्य और सेवा भाव सम्मान के योग्य है। आज इन सभी बहनों का सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को आगे भी इसी समर्पण और सेवाभाव से कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विकास झा (पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी मां का ही एक रूप हैं, क्योंकि वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के अनेक बच्चों की देखभाल और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों का ध्यान रखती है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी की बहनें भी अनेक बच्चों को अपनेपन और स्नेह के साथ संभालती हैं। वे गर्भवती महिलाओं, माताओं और नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। उनका कार्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

विकास झा ने कहा कि समाज को इन बहनों के योगदान को समझना चाहिए और उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए। उनका सम्मान वास्तव में उन सभी मातृशक्ति के सम्मान के समान है, जो निस्वार्थ भाव से समाज और आने वाली पीढ़ी के निर्माण में जुटी हुई हैं।

सम्मान से बढ़ता है उत्साह और सेवा का संकल्प?

कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने समाज में मातृशक्ति के योगदान और आंगनबाड़ी सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सेवाभावी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News