बांकी मोंगरा। छोटी दीपावली के पावन एवं शुभ अवसर पर बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो।
श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी से प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि छोटी दीपावली का यह पर्व समाज में सकारात्मकता, नई उमंग और खुशियों का संचार करे।
समस्त जिलेवासियों को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।