संपादक विमल कुमार



बांकी मोंगरा/सुरा कछार-पंखा दफाई मुख्य मार्ग पर मोपेड और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें मोटरसाइकिल सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल राजेंद्र मिश्रा निवासी राताखार मोपेड XL क्रमांक CG 12 BH 2520 में सवार थे, जबकि विशाल सिंह कंवर निवासी भैरवताल हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AD 8723 चला रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। 112 में तैनात आरक्षक ज्योति प्रसाद टोप्पो एवं वाहन चालक रितेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
राहत की बात यह रही कि उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई। 112 की टीम की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
