--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा SECL अस्पताल में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा बांकीमोंगरा SECL अस्पताल में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

by Vimal Kumar
5 views

संपादक विमल कुमार

बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा स्थित SECL अस्पताल में गुरुवार शाम 25 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम मादन पाली निवासी कुसुम यादव को शाम करीब 5:50 बजे अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मामले में MLC रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए बांकीमोंगरा थाना भेजी गई।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान कुसुम यादव, पिता ज्ञानीक राम, निवासी ग्राम मादन पाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका विवाह छिरहुट  निवासी शशि यादव से हुआ था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के समय से ही उसकी तबीयत खराब चल रही थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अपने मायके चली गई थी, जहां उसका इलाज जारी था।

Hungama News - News and Advertising Contact

मामले में नायब तहसीलदार कटघोरा अमरदीप अंचल की उपस्थिति में शव पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

फिलहाल विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News