--:--
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला कोरबा यात्री प्रतीक्षालय का हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल, नगर पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा यात्री प्रतीक्षालय का हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल, नगर पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल

by Vimal Kumar
2 views

संपादक विमल कुमार

बुधवारी बाजार घुड़देवा टर्निंग के पास यात्री प्रतीक्षालय में निजी प्रतिष्ठान का प्रचार, नगर पालिका प्रशासन की अनुमति पर उठे सवाल

बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा क्षेत्र के बुधवारी बाजार घुड़देवा टर्निंग के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों निजी प्रतिष्ठान के प्रचार का माध्यम बना हुआ है। यहां पहनावा रेडीमेड सेंटर, बांकी मोंगरा द्वारा अपनी दुकान का होर्डिंग लगाया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक प्रतीक्षालय में निजी दुकान का विज्ञापन लगाए जाने से सार्वजनिक स्थल के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्री प्रतीक्षालय का उद्देश्य आम नागरिकों को धूप और बारिश से बचाव के साथ बैठने की सुविधा उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां निजी प्रतिष्ठान का प्रचारात्मक होर्डिंग नजर आ रहा है।

सवाल यह है कि पहनावा रेडीमेड सेंटर द्वारा यह होर्डिंग किसकी अनुमति से लगाया गया है? क्या इसके लिए नगर पालिका प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई है?

अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करता है या नहीं और सार्वजनिक यात्री प्रतीक्षालय के वास्तविक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News