--:--
Home क्राइम छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का कोरबा पुलिस ने किया खुलासा

by Vimal Kumar
1 views

संपादक विमल कुमार

🔹 शव मिलने के 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

🔹 सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को रजगामार क्षेत्र से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर कोरबा पुलिस द्वारा तत्काल BNS की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। लगातार सर्चिंग के दौरान दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को रजगामार पुरानी बस्ती के पीछे पुराने ईंट-भट्ठे के समीप जंगल में बालिका का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान प्रकरण में BNS की धारा 103(1), 66 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 6 जोड़ी गई।

सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अमित चौहान की पहचान कर तलाश की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बागो थाना क्षेत्र के सुदूर जंगल से गिरफ्तार किया।

प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डॉक्टरी मुलाहिजा के पश्चात पुलिस द्वारा वैधानिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

You may also like

Contact Us

संपादक – विमल कुमार

संपर्क – 8305826954

ईमेल -hungamanews01@gmail.com

पता – बांकी मोंगरा, कोरबा, छत्तीसगढ़

Udhyam No : UDYAM-CG-10-0011789

Important Links

All Rights Reserved © 2026 Hungama News